Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आयुर्वेद विभाग द्वारा आयुष आपके द्वार चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन..

    आज दिनांक 27/1/2021 दिन बुधवार को आयुर्वेद विभाग द्वारा आयुष आपके द्वार चिकित्सा शिविर का आयोजन रामपुर कारखाना विकास खण्ड के अन्तर्गत प्राणपुरग्राम में क्षेत्रीय आयुर्वेद/युनानी
    अधिकारी देवरियाडॉक्टर डीके चौरसिया के निर्देशन में किया गया। इसमें आरोग्य भारती केतथा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल बरियारपुर चिकित्सकोंद्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर संजीव शुक्ला ने कहा कि आज दुनिया में लोग भारतीय संस्कृति व भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का लोहा मनलिये है। तरह के आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती हैं। सेवा भारती की मात्री मंडल की संरक्षिका अर्चना पांडे ने कहा कि कि 2 गज दूरी मास्क हैं जरूरी। कोरों ना काल में पूरे विश्व में आयुर्वेद की दवाएं कारगर सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए अश्वगंधा चूर्ण, गिलोय घनवटी, विटामिन सी युक्त भोज्य पदार्थ जैसे नींबू, संतरा, आंवला, मौसम्मी, आदि का सेवन करें। इन सभी उपायों को अपनाकर हम ऐसी महामारी से बच सकते है। उन्होंनेकहा कि आरोग्यभारती और सेवा भारती समय-समय पर ऐसे आयोजनों को कर रही है। कोरो ना काल में स्वस्थ जीवन शैली और योग आयुर्वेद अपनाकर हम अपने को मजबूत रख सकते हैं। मनीष कुमार त्रिपाठी ने कहा नियमित साबुन से हाथ धोएं,तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। इस तरह के उपायों को अपनाकर हम कोरो ना जैसी महामारी से मजबूती से लड़ सकेंगे। आयुर्वेद हमें ऋषि मुनियों से विरासत में मिला है। इसकी रक्षा करना हम सभी भारतीयों का परम कर्तब्य है। आज पूरा विश्व आयुर्वेद का लोहा मान चुका है। और हम अपनी सभ्यता और संस्कृति के बल पर विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली और योग तथा आयुर्वेद अपनाकर हम ऐसी वैश्विक महामारी से लड़ने में योगदान दे सकते हैं। आज पूरा विश्व आयुर्वेद का मुरीद हो गया है। आयुर्वेद भारतीय संस्कृति का ध्वज वाहक है। इसीसे विश्व में हमारी पहचान है।विशिष्ट अतिथि डॉक्टर डीके चौरसिया ने कहा कि आज लोगों में आयुर्वेद और योग के प्रति जागरूक ता बढ़ी है। ऐसे आयजनों से लोगो में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक ता आती है। इस तरह के आयोजन खण्ड वार आयोजित किए जा रहे हैं। अध्यक्षता करते हुए मंडल भाजपा बरियारपुर मंडल के अध्यक्ष श्रीमान नागेश पति त्रिपाठी जी ने कहा कि ऎसे आयोजनों से लोगो में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक ता आती हैं। इस तरह के आयोजन समय समय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया जा रहा है। जिससे आम जनमानस में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई है। योग वेलेनेश सेंटर - गड़ेर योग स0 प्रशिक्षक **पिंटू लाल यादव** ने कहा कि आज पूरा विश्व योग और आयुर्वेद का मुरीद हो गया है। योग के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। आगुंतकों के प्रति आभार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमान शशि भूषण मिश्रने व्यक्त किया । संचालन पीयूष तिवारी ने किया।इस अवसर पर भाजपा के मंडल महामंत्री रामनिवास पांडे जी, विनीत पांडे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रमेश यादव जी, मनोज गुप्ता जी, अशोक शर्मा जी, पांडेय, डॉ डॉक्टर शिव कुमार , शिप्रा साहनी, डॉक्टर लाल सिंह यादव, डॉक्टर ज्योति मालवीय, डॉ मुकेश सिंह, मिर्जा जावेद, स्टाफ नर्स नीतू, स्टाफ नर्स पूजा पांडे, योगाचार्य दीपा तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, अखिलेश शाही, लेकिन उसकी जानकारी अभी आई श्रीमान रविंद्र जी, श्रीमान गोविंद कुशवाहा,आदि उपस्थित रहे। इस शिविर में एनेमिया व नेत्र रोगीबहुतायत मिले। इस शिविर करीब दो सौ मरीज निशुल्क देखे गए।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728