लार: लावारिस वाहनों का अड्डा बना लार थाना
भाटपार रानी:
बांसगांव संदेश (रुपेश बरनवाल) देवरिया जिले के लार थाना इस वक्त लावारिस वाहनों का अड्डा बन चुका है। ये वाहन वर्षों से एक ही स्थान पर सड़ रहे हैं। कोई सुध लेने वाला नहीं है।इस संबंध में वार्ता करने पर थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि लावारिस वाहनों की समस्या गंभीर है। थाना परिसर में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के जमावड़े से परिसर में रहने वाले पुलिसकर्मियों के अलावा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आने वाले लोगों का भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, अगर लावारिस वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती हैं तो राजस्व की प्राप्ति होगी और समस्या का निराकरण हो सकता है।लार थाना का परिसर मुकदमे में वांछित वाहनों से भरा पड़ा है थाने की बाउंड्री ना होने से वांछित वाहन भी असुरक्षा के घेरे में है। थाना परिसर में कई दर्जन दोपहिया वाहन, कई दर्जन चार पहिया वाहन साथ ही साथ बड़ी गाड़ियों का ताता लगा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...