Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नहर टूटने से किसानों की फसल हुई बर्बाद


    अभी भी टूटी नहर से बह रहा पानी विभाग मौन
    गगहा ---  विकास  खंड गगहा  के गेरूआखोर व सिहाइजपार के बीच सरयू नहर परियोजना नहर सोमवार की सुबह करीब 7 बजे टूट जाने से किसान दूर्गेश शाही , अनिल शाही, 
    विनोद शाही,अछैबर शाही, उदय शाही सहित पचासों किसानों की गेंहू की बोयी हुई फसल बर्बाद हो गई। लेकिन विभागीय अधिकारी अभी भी आंख मूंदे हुए हैं। किसानों ने कहा कि नहर निर्माण के समय विभाग व ठेकेदार के गठजोड़ ने मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराया जिसका खामियाजा हम किसान भुगत रहें हैं।नहर ट्रायल के समय भी नहर टूटने से किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई थी अब गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गयी विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। किसानों ने टूटी नहर को बांधने का प्रयास किया लेकिन विफल हो गया और नहर पचास मीटर दूर पुनः टूट गई। जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही ने रोष जताते हुए किसानों के समर्थन में कहा की विभागीय अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए कहा कि किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है नहर की पूरी मरम्मत किए पानी ना छोड़ा जाए तथा किसानों की फसल का उचित मुआवजा दिया जाए नहीं तो किसानों के साथ आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728