Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मऊ: वनदेवी एवं ताजोपुर में हुआ व्यापार मंडल का गठन


    उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को जिला कैंप कार्यालय अलाउद्दीनपुरा में जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई । जिसमें वनदेवी धाम व्यापार मंडल तथा ताजोपुर व्यापार मंडल का विधिवत गठन किया गया। जिसमें वनदेवी धाम व्यापार मंडल का अध्यक्ष अमिताभ यादव को और ताजोपुर व्यापार मंडल का अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को बनाया गया। इसी क्रम में वनदेवी धाम व्यापार मंडल का संरक्षक सिद्धू पासवान ,रामबालक मौर्य तथा रमाकांत गौड़ को बनाया गया । तथा चंद्रभान चौहान ,राम दरस चौहान, श्यामदेव यादव, श्रवण यादव, राकेश यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। ननकू मद्धेशिया महामंत्री, मनोज चौहान, रविंद्र यादव, मनोज कुमार शर्मा को मंत्री, जितेश पाल, मिथिलेश गिरी, रविंद्र यादव को संगठन मंत्री तथा रामप्रवेश गौड़ राहुल शर्मा को प्रचार मंत्री, वीरेंद्र कुमार यादव कोषाध्यक्ष, महेंद्र प्रताप को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया। इसी क्रम में ताजोपुर मोड़ व्यापार मंडल की कार्यकारिणी में गोपाल सिंह, राकेश कुमार ,राजेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता उपाध्यक्ष, संतोष कुमार को महामंत्री, राजेंद्र प्रसाद को कोषाध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता तथा संतोष गुप्ता को मंत्री ,अवधेश राजभर ,नंदलाल मद्धेशिया संगठन मंत्री, बाबूलाल को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728