Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मध्यमध्य प्रदेश के उमरिया में नाबालिग़ लड़की के साथ गैंगरेप

    मध्य प्रदेश के उमरिया में मानवता को शर्मसार करने वाले नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में 9 लोगों पर गैंगरेप का आरोप है। जिसमें लड़की को बंधक बना कर रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है और दो लोगों की तलाश की जा रही है।
    पुलिस के मुताबिक़ नाबालिग़ लड़की की उम्र 13 साल है। लड़की की माँ ने पहली बार लड़की के साथ बलात्कार की रिपोर्ट 14 जनवरी को दर्ज कराई थी। पहले अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन जब लड़की लौट कर आई, तो पता चला कि उसके साथ दो बार गैंगरेप किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहली बार चार जनवरी को लड़की को बहला फुसलाकर उसके जानने वाले ले गए थे। इन पर रेप का आरोप है। 5 जनवरी को लड़की को छोड़ देने की बात कही जा रही है।
    पुलिस के मुताबिक़, उस वक़्त लड़की बहुत डरी हुई थी, तो उसने किसी के भी ख़िलाफ कोई रिपोर्ट नहीं की थी। क्योंकि उसे जान से मार देने की भी धमकी दी गई थी। आरोप है कि 11 जनवरी को लड़की का उन्हीं लोगों ने फिर अपहरण कर लिया और एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर गैंररेप किया गया। जिन नौ लोगों पर रेप का आरोप है, उन्हीं में तीन लोगों पर दोबारा रेप करने के आरोप है। रेप में दो ट्रक ड्राइवरों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह 11 जनवरी को घरेलू काम से शहर की सब्ज़ी मंडी गई हुई थी। बयान के अनुसार इसी दौरान उसे दो लड़के बहला फुसलाकर ले गए। पुलिस महानिरीक्षक शहडोल, जी जनार्दन ने बताया, "पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहली घटना में कुल 7 अभियुक्त थे और दूसरी घटना में 5 जिनमें 3 दोबारा शामिल पाए गए हैं इस तरह से कुल नौ अभियुक्त हैं।"बताया गया कि, "पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है अन्य 2 का पता लगाया जा रहा है।'' वहीं ज़िला प्रशासन ने इस मामलें में लिप्त दो लोगों के ढाबों को रविवार को गिरा दिया है। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में महिलाओं के साथ लगातार कई ऐसे मामलें सामने आए हैं। इससे पहले सीधी ज़िले में 48 साल की एक महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया था।

     प्रदेश के उमरिया में नाबालिग़ लड़की के साथ गैंगरेप 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728