Header Ads

ad728
  • Breaking News

    न्याय पंचायत के अध्यक्ष चुने गए अजय सिंह

    लार: न्याय पंचायत रोपन छपरा के ग्राम रतनपुरा आबिद स्कूल के प्रांगण में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रमाशंकर पटेल ने किया। जिसमें सबकी मन से अजय सिंह को न्याय पंचायत अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि आज गांव स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए मेहनत करना जरूरी है। न्याय पंचायत अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि आज मुझे अध्यक्ष बनने का जो सम्मान मिला है मैं इस कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करूंगा। कांग्रेस के विचारधाराओं को मानते हुए और पार्टी को मजबूत करने के लिए मेहनत करूंगा। इस दौरान यहां मुख्य रूप से संजय गुप्ता, जगन्नाथ यादव, दीनदयाल प्रसाद, अजय सिंह, मनोज सिंह अमेठिया आदि नेता मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728