Header Ads

ad728
  • Breaking News

    समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न

    देवरिया:  समाजवादी पार्टी विधानसभा रुद्रपुर की मासिक बैठक डॉ भीमराव अम्बेडकर कन्या इंटर कालेज पकड़ी बाजार में विधानसभा अध्यक्ष रामसेवक यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहा है। इस लिए सभी पदाधिकारियों की अपनी अपनी जिम्मेदारी संभाल लेनी चाहिए। पार्टी का नेता एक है और चुनाव निशान साईकिल है। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव है। विधानसभा के प्रभारी उदय नारायण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक को संबोधित करते पूर्व चेयरमैन सुभाष मदेशिया  ने कहा कि रुद्रपुर में संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान यहां मुख्य रूप से रामाकांत निषाद, नित्यानंद त्रिपाठी, राजेश यादव, राजाराम यादव, आदि नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728