Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कड़ाके की ठंड के बीच धूप निकलने से खिले चेहरे

    मऊ। शीतलहर का कहर जारी रहने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बर्फीली हवाओं के चलने से लोग बेहाल रहे।दोपहर बाद हल्की धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिली। अधिकांश महिलाएं, बुजुर्ग घरों की छत पर धूप का लुत्फ लेते रहे।
    शीतलहर का कहर रविवार को भी जारी रहने से जनजीवन प्रभावित रहा।
    रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 84 प्रतिशत रही। हवा पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। सुबह से ही शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। पैदल चलने वाले तथा बाइक सवार लोगों को ठंडी हवा परेशान कर रही थी। बाइक पर चल रहे लोग ठिठुरते देखे जा रहे थे। बर्फीली हवाओं से प्रभावित लोग दोपहर बाद हल्की धूप निकली तो लोग बाहर बैठकर धूप का आनंद लेते देखे गए।
    अधिकांश महिलाएं, बुजुर्ग घरों की छत पर धूप का लुत्फ लेते रहे। शीतलहर से ठिठुरन बरकरार थी। शाम होते ही बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई। ठंड के बढ़ते ही बाजारों में सन्नाटा की स्थिति रही। ठंड के चलते जल्दी ही लोग घरों में दुबक गए। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728