Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बाँसगाँव : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत



    बाँँसगाँँव,गोरखपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुसवल गांव की महिला की लाश करमाहिया नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूत्रों के अनुसार भुसवल गांव की 32 वर्षीय महिला राजकुमारी देवी की मृत्यु गला दबाने के कारण हुआ है, महिला का शव करमाहिया नाले के पास मिला है।मृतक राजकुमारी देवी के 4 बच्चे हैं इसमें तीन लडकियां व एक लड़का है,लोगों ने बताया कि महिला का पति   गीडा गोरखपुर में मजदूरी का काम करता है।इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी बाँँसगाँँव नितेश सिंह ने बताया की महिला की मौत गला दबाने के कारण हुई है और इसके अलावा भी विभिन्न पहलुओं को जांच की जा रही है। महिला की शिनाख्त हो गई है। इस मामले में परिजनों ने  नामजद तहरीर दी है।
    सूचना पर पहुँचे DIG/SSP जोगेंद्र कुमार।
    पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपित को  हिरासत में लिया है।
    आरोपित और महिला में लगातार होती थी फोन से वार्ता।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728