Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मां की सेवा करना हमारा कर्तव्य:अमर हिन्दुस्तानी


    तमकुहीराज,कुशीनगर।

    विकास खण्ड दुदही के ग्राम सभा धर्मपुर पर्वत में रिव्यू चैरिटेबल ट्रस्ट टीम द्वारा 'मां का सम्मान, हमारा कर्तव्य'अभियान के तहत लगभग डेढ़ सौ विधवा माताओं का सम्मान कंबल देकर किया गया। रिव्यू चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर नीरज मिश्र ने कहा कि हमारे ट्रस्ट का लक्ष्य शोषित, वंचित,असहायों की सेवा करना हैं। यह ट्रस्ट शिक्षा,सेवा,स्वास्थ्य व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता हैं। इसके ट्रस्टी अमर हिन्दुस्तानी उर्फ करुणा वर्धन से पूछने पर कि आपने विधवा माताओं को ही क्यों चुना तो उन्होंने मां का जिक्र करते हुए कहा कि मां है तो यह दुनिया है। एक मां चार-चार पुत्रों को पाल पोस लेती है लेकिन जब उसकी सेवा की बात आती है तो पुत्रों से नहीं हो पाता।
    इस कार्यक्रम के अवसर पर ट्रस्ट टीम के सदस्य संदीप मिश्र,शुकुरुल्लाह अंसारी, किसान नेता हरिगोविंद मिश्र, राजनरायन मिश्र,श्रीवेलास सिंह,जितेंद्र सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह,अद्या राय,सुदर्शन कुशवाहा,लक्ष्मी प्रसाद समेत अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहें।

    राहुल त्रिपाठी/
    बांसगाव संदेश 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728