Header Ads

ad728
  • Breaking News

    निधि संगह अभियान हेतु टोली में निकले कार्यकर्ता

    निधि संगह अभियान हेतु टोली में निकले कार्यकर्ता


    बड़हलगंज, गोरखपुर : 16-1-2021 रामनगरी अयोध्या में जन्मस्थान पर भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बड़हलगंज के विश्व हिन्दू परिषद व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को निधी संग्रह अभियान की शुरूआत कर दी है।
        धन संग्रह अभियान प्रमुख गंगा सोनी के नेतृत्व में निकली दर्जनों लोगों की टोली ने पहले दिन 50 हजार 02 सौ रुपये संग्रहित किए। गंगा सोनी व महेश उमर ने बताया कि धन संग्रह का कार्यक्रम 27 फरवरी तक जारी रहेगा।  प्रभू श्रीराम के नाम पर हिन्दू जनमानस इस अभियान के साथ तेजी से जुड़ रहा है। हमारा मकसद प्रत्येक हिन्दू घरों तक पहुंचना है। जिससे सभी परिवार का अंश राम मंदिर निर्माण में पहुंच सके। टोली में रामदेव वर्मा, उमेशचंद निगम, श्रीकांत सोनी,  मनोज निगम, श्रीनिवास सोनी, प्रभुनाथ सोनी, राजीव जायसवाल, अनिकेत कसेरा, आशीष पटवा मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728