Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन और प्रेस क्लब गोरखपुर के सदस्यों की एक बैठक हुई,

    गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन और प्रेस क्लब गोरखपुर के सदस्यों की एक बैठक आज संस्था के सभा कक्ष में संपन्न हुई ,जिसमें सत्र 2021के लिए कार्यकारिणी के गठन पर विचार किया गया। कार्यकारिणी में निर्विरोध सभी सदस्यों का चयन हुआ । कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गोजए *अध्यक्ष* के रूप में पुनः रंत्नाकर सिंह को और *महामंत्री* के रूप में मनोज श्रीवास्तव गणेश के नाम का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। इसके साथ *वरिष्ठ उपाध्यक्ष* उदय प्रकाश पांडे *उपाध्यक्ष* अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष वागीश चंद्र श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री दुर्गेश बजाज और आत्रेय शुक्ल , संगठन मंत्री गणेश मिश्रा, दक्षिणांचल प्रभारी राकेश त्रिपाठी और सांस्कृतिक प्रभारी के रूप में  नूतन मिश्रा के नाम को सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में युसूफ वहाब, संतोष मणि त्रिपाठी ,संजय वर्मा, शील वर्धन प्रताप सिंह, अनिल गोयल, सुनील सिंह, विनय चंद और पवन सिसोदिया  को चयनित किया गया । कार्यालय प्रभारी के रूप में अरुण कुमार सिंह के कार्यकाल को आगे बढ़ाया गया। 
    इसी प्रकार प्रेस क्लब गोरखपुर के पदाधिकारियों में प्रशासनिक संरक्षक रत्नाकर सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई ,जिसमें निर्विरोध रूप से अध्यक्ष के रूप में मृत्युंजय शंकर सिन्हा और मंत्री के रूप में वहाब खान के नाम को पारित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्यागी , उपाध्यक्ष शैलेंद्र शैल और आरपी सिंह संयुक्त मंत्री अमित सिंह संगठन मंत्री इशरत शमीम और  कोषाध्यक्ष तनवीर आजाद के नाम को अंतिम रूप दिया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रभार कुमारी प्रियंका त्रिपाठी को दिया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में पंकज धर द्विवेदी, राजेश मणि त्रिपाठी, राजेश सहाय, अमिताभ पांडे, मौली शेखर सिंह, उमेश मणि त्रिपाठी और अभिनंदन वर्मा को चयनित किया गया। कैंप कार्यालय प्रभारी के रूप में श्री राम को सर्वसम्मति से सहमति मिली इसी के साथ संगठन के देवरिया जनपद प्रभारी के रूप में मनोज शुक्ला और सह प्रभारी श्री  नन्हे खान बनाए गए। जबकि पडरौना जनपद प्रभारी  दिनेश यादव को बनाया गया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728