Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बाँसगाँव : सपा नेताओं ने मनाया युवा घेरा कार्यक्रम

    भाजपा सरकार से युवा व किसान सब परेशान-रामप्रवेश यादव                         


              


      कौड़ीराम,गोरखपुर।- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बांसगांव विधानसभा में ग्राम धस्का,सरसोपार, लाहीडाड़ी,कलौरा,कोटिया मानसिंह,नगर पंचायत के वार्ड नं 4 में  स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित कर स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को युवाओं के बीच बताया गया ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सपा नेता रामप्रवेश यादव ने कहा स्वामी जी के विचारों से ही समाज मे समानता आएगी ,स्वामी जी आर्थिक , सामाजिक संपन्नता के पक्षधर थे।   वर्तमान सरकार  की  नीतियों से समाज में गैर बराबरी बढ़ रही है, रोजगार के अवसर भाजपा सरकार खत्म कर रही है।सपा सरकार में जनहित में किये गए कार्यो का नाम बदल कर अब तक 4 साल का कार्यकाल काट चुकी है ।आने वाले 22 के चुनाव में प्रदेश की जनता एक बार फिर समाजवादी  सरकार बनाने  जा रही है। कार्यक्रम को सपा नेता ईश्वर मद्धेशिया, अमरनाथ यादव ने अपने संयुक्त सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में काननू व्यवस्था पूरी तरफ पटरी से उतर चुकी है और सरकार सिर्फ कागजों में विकास के कारनामे कर रही है, धरातल पर कुछ नही कर रही है । कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय यादव धस्का,सुबास मद्धेशिया,संजय यादव,जगदीश गुप्ता,राजकुमार गुप्ता ,केदार मद्धेशिया, रामपाल यादव,सर्वेश मोर्य,प्रदीप मोर्य ,अशोक प्रजापति, संजय प्रजापति,प्रेम सिंह ,रत्नेश यादव ,राजाराम यादव,रामनाथ कन्नौजिया, सुनील यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728