स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई
सलेमपुर: भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर मंडल द्वारा बस स्टैंड के समीप कार्यालय पर आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि थे युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद से बढ़कर कोई नहीं है। उन्होंने हमें कुछ ऐसी विचार दिए हैं जो हमारे लिए आदरणीय है। जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद से ज्ञान, प्रेड़ना एवम् तेज मिलती हैं। मंडल महामंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी को जेनेवा सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुलाया गया तो उनकी वाणी से पूरा विश्व प्रभावित हुआ। इस अवसर पर अशोक तिवारी, पुनीत यादव, अनिल ठाकुर, अनूप मिश्रा, विनय पांडेय अजय दुबे आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...