Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दुदही:किसान मेला,गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन



    दुदही, कुशीनगर

    किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत जनपद कुशीनगर के विकासखंड दुदही में किसान मेला व गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन व सम्मान समारोह कृषि विभाग द्वारा किया गया। आपको बता दें कि दुदही विकासखंड में दिन बृहस्पतिवार को किसान मेला एवं किसान गोष्ठी का प्रदर्शन रखा गया जिसमें दूर-दूर से किसान आए हुए थे। इस कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा थे। इस कार्यक्रम में सभी विकासखंडों के सभी दूर दूर से भी व्यक्ति आए पहुंचे थे। इस किसान गोष्ठी में विकासखंड के अधिकारियों के साथ- साथ महिलाएं भी शामिल हुई।इसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे और दूर-दूर से जितने भी कंपनी के लोग थे वह भी आये थे और अपनी प्रदर्शनी लगाये हुए थे जिसमें ज्यादा से ज्यादा किसानों ने इसका लाभ उठाया। इसके अलावा रविंद्र करोसिया,अरविंद मद्धेशिया,पुजारी कुशवाहा,प्रगतिशील किसान लालजी कुशवाहा इत्यादि व्यक्ति मौजूद रहे।

    बांसगांव सन्देश कुशीनगर से
    राहुल तिवारी की रिपोर्ट।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728