Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने आज दिया धरना


                          गोरखपुर   संगठन के नेतृत्व आदरणीय ओम प्रकाश शर्मा जी के निर्देश पर सरकार के संवेदनहीन व शोषणकारी नीतियों के खिलाफ पेंशन बहाली,वित्तविहीन शिक्षक साथियों का अहम मांग सम्मान कार्य पर समान वेतन, राज्य कर्मचारियों की भांति निःशुल्क चिकित्सकीय सुविधा, छिने गए भत्तो की वापसी सहित कई सारी मांगों को लेकर इस संघर्ष के प्रथम चरण में प्रत्येक जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आज दिनांक 16 जनवरी को किया गया उपवास/धरना गोरखपुर जनपद सहित प्रत्येक जनपद में इस कर कड़ाके की ठंड में भी पूरी तरह से सफल रहा।
                            गोरखपुर जनपद में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता तथा मंत्री के कुशल संचालन व शिक्षक विधायक माननीय ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी सहित तमाम वक्ताओं के जोशीले संबोधन पर घंटों शिक्षक हितों को लेकर सरकार की शोषणकारी नीतियों के खिलाफ नारे लगते रहे। विधायक जी की उपस्थिति में प्रमुख मांगों के साथ स्थानीय समस्याओं पर जे.डी व जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय को पदोन्नति व वेतनमान सहित तमाम समस्याओं के निस्तारण के लिए भी दबाव बनाया गया। जिस पर दोनों अधिकारियों ने सारी समस्याओं का निस्तारण 15 दिन के अंदर करने का भरोसा दिलया। जिस पर संगठन ने समस्या का निस्तारण समय पर ना होने की स्थिति में 6 फरवरी को पुनः धरना देने का अपना फरमान सुना दिया।
                            साथियों हमें अपने अधिकार के लिए, न्याय के लिए एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी है तथा अपनी चट्टानी एकता के दम पर इस सोई हुई सरकार को जगा कर अपना अधिकार, अपना सम्मान प्राप्त करना है।आपके सहयोग, आपकी सहभागिता एवं आप सभी के चट्टानी एकता के दम पर संघर्ष का यह प्रथम चरण पूरी तरह से सफल रहा अब संघर्ष के दूसरे चरण में 1 फरवरी 2021 को प्रदेश का प्रत्येक जनपद लखनऊ में चलकर शिक्षक हितों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेगा। हमें अपने संघर्षों के दम पर ही लक्ष्य की प्राप्ति अथवा जीत मिलना है, इसलिए आप सभी से निवेदन है कि लक्ष्य प्राप्ति तक संगठन के तथा अपने संघर्ष को लगातार जारी रखते हुए संगठन तथा आदरणीय ओम प्रकाश शर्मा जी के हाथों को मजबूत करें।
                    
           
             
      

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728