Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्रदेश की जनता कर रही है 22 के चुनाव का इंतजार-रामअजोर मौर्य


    कौडी़राम,गोरखपुर। समाजवादी पार्टी 
    विधानसभा बांसगांव की मासिक बैठक कौडी़राम
     के गंगा मैरेज हाल में सम्पन्न
     हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामअजोर मौर्य व संचालन यदुवंश यादव ने किया ।बैठक में आधा दर्जन युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें मो०कलीम ,इबादत शेख,गुड्डू कन्नौजिया, उमेश कन्नौजिया, मुन्ना ने सदस्यता ली।बैठक मे समाजवादी व्यापार सभा के मनोनित पदाधिकारियों कपूर चंद जायसवाल,सत्य प्रकाश जायसवाल का स्वागत नेताओं द्वारा किया गया ।बैठक को सपा नेता रामप्रवेश यादव ,जवाहरलाल मौर्य ,संजय पहलवान,नन्दलाल कन्नौजिया ने  अपने सम्बोधन मे कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है ,रसोई गैस की कीमत बढ़ती जा रही है,प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बैठक को बुद्धिराम यादव, परशुराम निषाद,सीताराम गोड़, रविन्द्र यादव,मृत्युंजय पांडेय,रमेश साहनी ,रविशंकर राय ने भी सम्बोधित किया ।अपने सम्बोधन में विधानसभा अध्यक्ष रामअजोर मोर्य ने कहा की प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा सरकार से पूरी तरह से ऊब चुकी है। प्रदेश की जनता इस सरकार को हटाने के लिये 22 के चुनाव का इंतजार कर रही है बैठक में मुख्यरूप से मुखिया यादव,अजय कन्नौजिया, संजय यादव, संजय पासवान,मिथलेश यादव,अशोक प्रजापति, सन्तोष यादव,अनिल पासवान ,मोहम्मद मुस्लिम,परमेश्वर राय, हरिश्चंद गोड़ आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728