Header Ads

ad728
  • Breaking News

    देवरिया: 22 लाख रुपए की लागत से देवरिया बस अड्डा में बनेगा यात्री प्लेटफार्म


     देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। देवरिया डिपो के बस अड्डा भवन की जर्जर हालत कब सुधरेगी,यह जिम्मेदार अधिकारी भी बताने को तैयार नहीं है। फिलहाल मुख्यालय स्तर पर टेंडर की औपचारिकता पूरी हो जाने के बाद 22 लाख की लागत से परिसर में यात्री प्लेटफार्म का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।मिली जानकारी के अनुसार देवरिया डिपो के बस अड्डा भवन की हालत वर्षों से अत्यंत दयनीय बनी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद तत्कालीन परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने डिपो के निरीक्षण के दौरान भवन की जर्जर हालत को देखते हुए पीपीपी योजना के तहत चमचमाता भवन बनाने जाने का बात कही थी। लेकिन योजना फाइलों में ही कैद रह गई। करीब 26808 वर्ग मीटर में फैले इस डिपो के अंतर्गत 194 बसें है। निगम व अनुबंधित बस का संचालन होता है। डिपो की रोजाना की आय भी तकरीबन 15 से 20 लाख रुपए होती है। बावजूद इसके डिपो जर्जर हालात को दुरुस्त करने की कवायद शुरू नहीं हो सकी। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि पीपीपी योजना के तहत डिपो का निर्माण किया जाना है। फिलहाल मुख्यालय स्तर पर टेंडर के औपचारिकता पूरी हो जाने के तकरीबन 22 लाख की लागत से डिपो परिसर में यात्री प्लेटफार्म का निर्माण जल्द होगा। देवरिया डिपो के एआरएम का कहना है कि वर्ष 2017 से ही नए भवन के लिए मुख्यालय पर वार्ता चल रही है। डिपो का भवन जर्जर हो चुका है। बारिश के सीजन में हालात और गंभीर हो जाती है। अधिकतर कामकाज कैंटीन में होता है नया भवन कब बनेगा इसकी जानकारी नहीं है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728