Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा ः राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि में 25000 का योगदान

    गगहा _

    भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान गगहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा गगहा प्रखंड स्वयं सेवक भगवंत सिंह के नेतृत्व में शेषनाथ सिंह, सुधीर सिंह, अजय मिश्र, पंकज सिंह, मनोज सिंह, दीपक सिंह द्वारा किया गया।

    जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रप्रभा सिंह तथा वर्तमान जिला महामंत्री सबल सिंह की माताजी ने 25 हजार, रणधीर सिंह कालीचौरा ने 11 हजार, डॉ अमित सिंह व डॉ राहुल श्रीवास्तव ने 5-5 हजार रुपए की राशि समर्पण किया। 

    शनिवार को अभियान के शुरुआत में सर्वप्रथम चन्द्रप्रभा सिंह ने 1990 के कार्यसेवा में शामिल रहने वाले स्वयंसेवको को तिलक लगा कर स्वागत किया। और कहा कि आप ही लोगों के त्याग से हमारे पूर्वजों का सपना साकार हुआ। तथा मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मेरा एक छोटा सा योगदान मंदिर निर्माण में लगेगा।

    इस मौके पर सुभाष सिंह, मनोज सिंह, अपूर्व आनंद सिंह, राकेश कसौधन, राजेश कश्यप, शैलेश सिंह, रणधीर सिंह, संजय कुमार सिंह, संजय सिंह बिट्टू आदि ने काफी सहयोग किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728