Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मुख्यमंत्री योगी ने गोरक्षनाथ घाट व राम घाट समेत किया 60.65 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण


    गोरखपुर।बांसगांव संदेश (राहुल हरेंद्र सिंह)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम राप्ती तट के दो घाटों का लोकार्पण किया। नदी के एक तरफ अब तक राजघाट नाम से जाना जाने वाला तट अब गुरु गोरक्षनाथ घाट हो गया है।दूसरी तरफ का तट श्रीरामघाट नाम से जाना जाएगा। वहीं लोकार्पण के बाद रमणीक स्थल में बदल चुके ये घाट आम जन के लिए खोल दिए गए हैं।

    वहीं सीएम योगी ने हर्बर्ट बांध से राजघाट तक के सीसी रोड का भी लोकार्पण किया। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से बनाए गए प्रदूषण मुक्त लकड़ी आधारित एवं गैस आधारित शवदाह संयंत्र की स्थापना और परंपरागत अन्त्येष्टि स्थल का भी मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।इससे पहले मुख्यमंत्री ने राप्ती नदी को स्टीमर से पार कर रामघाट के सुंदरीकरण का निरीक्षण किया। 

    इस दौरान जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, महापौर सीताराम जायसवाल, सांसद रवि किशन, कमलेश पासवान, विधायक विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, संत प्रसाद, विमलेश पासवान, अंजू चौधरी, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

    भगवान शिव की लगेगी मूर्ति:-
    अन्त्येष्टि स्थल पर भगवान शिव की 30 फीट ऊंची मूर्ति लगाने  की शुरुआत हो गई है। इसके लिए पाइलिंग का काम शुरू हो गया है। एक महीने के भीतर मूर्ति की स्थापना कर दी जाएगी।

    नगर निगम ने यह काम कराया:-
    1.राजघाट पर अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण - 1054.63 लाख
    2.प्रदूषण मुक्त लकड़ी एवं गैस आधारित शवदाह संयंत्र की स्थापना - 106.3 लाख

    सिंचाई विभाग ने यह काम कराया:-
    1.राप्ती नदी के बाएं तट पर महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट का निर्माण - 2785.71 लाख
    2.राप्ती नदी के बाएं तट पर राज घाट का निर्माण - 499 लाख
    3.राप्ती नदी के दाएं तट पर रामघाट का निर्माण - 1599.00 लाख

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728