Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा ः समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के कुल 7 मामले आए 2का हुआ निस्तारण

    गगहा थाना परिसर में थाना समाधान दिवस लगाया गया। जहां लोगों ने अपनी समस्याओ को अधिकारियों के समक्ष रखा। शनिवार को गगहा थाना परिसर में थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना स्टाफ तथा राजस्व विभाग के कानूनगो, लेखपाल पहुंचे। जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना। साथ ही जल्दी समस्याओं का निस्तारण करने के संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश दिए। वहीं बताते चलें कि यहाँ कुल सात मामले प्रकाश में आये जिनमें से केवल दो मामलों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।  थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि 2 का निस्तारण हुआ है शेष जल्द ही निपटा लिया जाएगा। इस दौरान थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने महिलाओं की समस्याओं का जल्दी निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इस इस मौके पर परमहंस, जयप्रकाश, आशुतोष सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728