Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बनकटा: आत्म सुरक्षा कार्यक्रम होगा शारीरिक शिक्षा का हिस्सा

     
    बनकटा, देवरिया। बांसगांव सन्देश। (रुपेश बरनवाल)। बनकटा क्षेत्र भैंसही गांव निवासी सुजीत कुमार कुशवाहा की ओर महिला सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री को भेजे सुझाव का माध्यमिक शिक्षा परिषद ने संज्ञान लिया है। परिषद के सचिव ने की आगामी बैठक में महिलाओं की आत्म सुरक्षा को शारीरिक शिक्षा का अनिवार्य भाग बनाने के विचार की अमल में लाने का आश्वासन दिया है। पेशे से इंजीनियर सुजीत कुमार कुशवाह ने 30 सितंबर को पीएम को भेजे पत्र महिला सुरक्षा से जुड़े कई सुझाव दिए थे। जिसमें लड़कियों को तीखा स्प्रे उपलब्ध कराने विषम परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षित करने समेत आत्म सुरक्षा कार्यक्रम को शारीरिक शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा बनाने पर जोर दिया था। इसके पहले सुजीत कुशवाहा पहले भी मुख्यमंत्री को हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों के लिए सरकार को टोल फ्री नंबर से कैरियर के विषय में जानकारी प्रदान कराने का आग्रह किया था। जिसका मुख्यमंत्री संज्ञान लेकर नंबर जारी कराया था।यह नंबर सितंबर से ही कार्यशील है। सुजीत जब अपने गांव पहुंचे तो मनु कुशवाहा ने उनको माल्यार्पण कर स्वागत किया। मनु कुशवाहा ने कहा कि सुजीत जैसे ही लड़के अपने क्षेत्र का नाम देश और प्रदेश में रोशन करते हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728