Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कुष्ट जीवाणुओं से फैलता है,वंशानुगत या छुआ-छूत से नहीं:अश्विनी पाण्डेय


    कुशीनगर।बांसगांव सन्देश
    (आफ़ताब आलम)
    किसान इण्टर कालेज पिपरा बाजार कुशीनगर में "कुष्ट के विरुद्ध,आखिरी युद्ध" कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं को कुष्ट रोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इस कार्यक्रम में यह बताया गया कि समाज में फैले भ्रांतियों को दूर करना है कि यह बीमारी वंशागत या छुआछूत है बल्कि यह जीवाणु से फैलने वाला रोग है।कुष्ट रोग की विस्तृत जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग से आये स्वास्थ्यकर्मी प्रभुदयाल कुशवाहा तथा ओमप्रकाश मौर्य ने कुष्ट रोग के लक्षणों के बारे में बताया और उसके रोकथाम एवं इलाज के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पाण्डेय ने स्वास्थ्यकर्मियों का स्वागत करते हुए बच्चों को जागरूक करते हुए स्नेह आबंटित किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728