Header Ads

ad728
  • Breaking News

    समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के अध्यक्षता में मनाई गई जननायक कर्पूरी की पुण्यतिथि


    समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के अध्यक्षता में मनाई गई जननायक कर्पूरी की पुण्यतिथि

    गोरखपुर

     समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता मे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला।जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि बिहार के समस्तीपुर के एक अत्यंत पिछड़े गांव पितौंझिया में जन्में कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति में लम्बा सफर तय किया किन्तु वे अपनी ईमानदारी और समाजवाद के प्रति निष्ठा से कभी डिगे नहीं। वे एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री तथा दशकों तक विधायक रहे।वे विपक्ष के नेता भी रहे। उन्होंने बिहार में सरकारी नौकरी में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था की।स्व.कर्पूरी ठाकुर जीवन पर्यन्त शोषितों पीड़ितों और वंचित समाज के बेहतरी के लिए संघर्ष किये वह ईमानदारी के प्रतीक थे।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी मैना भाई राहुल गुप्ता सुरेन्द्र निषाद कंचन श्रीवास्तव आफताब अहमद शंभू नाथ साहनी दुईजा देवी शैलेश गुप्ता तृप्ति मिश्रा इमरान खान रविन्द्र यादव नवीन मोदनवाल अमरनाथ विपिन रतन सोनकर राजेन्द्र कुमार दीपचंद यादव राजेश कुमार शनि आदि मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728