Header Ads

ad728
  • Breaking News

    देश की खुशहाली के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कराया रुद्राभिषेक



    गोला गोरखपुर।विश्व पटल पर भारत की छवि को आगे बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी व उत्तर प्रदेश के परम पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज सहित देश और देश की जनमानस की सुख शांति व खुशहाली के लिए नगर पंचायत बड़हलगंज निवासी भाजपा नेता व जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने अपने सपरिवार सहित झारखंड की धरती बाबा बैजनाथ महादेव के मंदिर पर प्रकांड विद्वान ब्राम्हणगणों से रुद्राभिषेक कराया।प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का सराहना करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा आगामी बजट पेश करके एक बहुत बड़ा सराहनीय कार्य किया गया। इससे देश व प्रदेश का विकास होगा। आगे कहा कि देश प्रदेश के विकास के लिए सरकार हमेशा आगे की सोच रखती है। और आगे कहा कि भगवान महाकाल सबकी रक्षा करें इसी के साथ पूरे जनमानस की तरफ से हमारे देश के सभी लोगों की रक्षा करें सभी देशवासियों को सुख शांति प्रदान करें यही भगवान से मेरी प्रार्थना है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728