Header Ads

ad728
  • Breaking News

    उद्यमियों के इशारे पर नाच रही हैसरकार-आप जिला अध्यक्ष


     
    आप पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान।

    सहजनवा पाली। आजाद देश मे पहली बार ऐसी सरकार बनी जो उद्यमियों के इशारे पर नाच रही है। जहा आमजनता महँगाई से कराह रही है वही देश के कुछ उद्योगपतियों का सरकार तिजोरी भरवाने में लगी हुई है।
      यह उक्त बातें आप पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने घघसरा बाजार और नेवास चौराहे पर स्थित त्रिपाठी कॉम्प्लेक्स में आप पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत कहा। उन्होंने कहा कि  आएदिन पेट्रोल और डीजल का दाम  बेतहासा बढ़ रहा है केंद्र सरकार यह कहकर पल्ला झाड़ रही है कि इसपर उनका कोई नियंत्रण नही है। जनता सब जान रही है। इस सरकार में आमजनता,किसान, छोटे व्यापारी, महिला,छात्र सभी परेशान हैं।इस सरकार का रवैया तानाशाही  है। सरकार में किसी की सुनवाई नहीं हो रही है जानता त्रस्त है।  बेरोजगारी और महँगाई से ध्यान हटाने के लिए सरकार धर्म,जाति, मंदिर,मस्जिद जैसे मुद्दों की आड़ ले रही है। केंद्र और राज्य सरकार ने जनता को धोखा दिया है। आने वाले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। यदि उत्तरप्रदेश में आप की सरकार बनी तो शिक्षा, स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल, रोजगार के लिए दिल्ली मॉडल को यहा लागू  किया जायेगा। 
    बैठक में आप पार्टी के जिलामहासचिव अजय साहनी, राकेश शर्मा,अशोक विश्वकर्मा,कौशल सिंह, हर्ष त्रिपाठी, अर्पित त्रिपाठी,बबलू मिश्र,प्रभाकर त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728