Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोरखपुर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रामकरन निर्मल का किया जोरदार स्वागत

     बांसगांव संदेश, अरविंद यादव।समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल का समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल यूथ फ्रंटल की समीक्षा बैठक में युवाओं को संबोधित करते हुए  कहे कि पूरे प्रदेश में भाजपा की सरकार, नौजवानों और छात्रों पर लगातार जुल्म कर रही है। कोलेजियम सिस्टम के माध्यम से गांव गरीब के नौजवानों का हक मारा जा रहा है, सारी जगह प्राइवेट सिस्टम लगा कर आरक्षण पर कुठाराघात किया जा रहा है।इसी राप्ती के तट पर जहाँ गौतम बुद्ध जी राजपथ त्याग कर तपस्या किये,उसी राप्ती के तट से एक योगी ने तप छोड़ कर राजपाठ ग्रहण कर लिया।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष  नगीना साहनी ने कहा कि ये सरकार लगातार समाजवादी नौजवानों पर  अत्याचार कर रही है।लगातार मुकदमा लिखा जा रहा है, लेकिन हम सरकार के लोगों को बताना चाहतें हैं कि सरकार कितना भी जुर्म कर ले समाजवादी अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे।इस दौरान प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी,जियाउल इस्लाम,अखिलेश यादव,मिर्जा कादिर बेग, राम ललित यादव मुन्नी लाल यादव,जयप्रकाश यादव,अमित सिंह सैंथवार,मनोज यादव,मैंना भाई,सिराजुद्दीन रहमानी,राहुल यादव,गविश दुबे,एहतेशाम खान,रामा यादव,शब्बीर कुरैशी,कपिलमुनि यादव,आनंद राय,संतोष यादव,अजय यादव,राहुल विपिन,चंदन दुबे,डिस्को पांडेय,आलोक दुबे,श्रवण पांडेय,अभिषेक शनि,आकाश हिजकेल,राजीव यादव,अनूप यादव ईश्वर,त्रिलोकी यादव,अशलम शेख,बैभव पांडेय,  प्रभाकर यादव आदि उपस्थित रहे।





    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728