Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने दुखित परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया



     सोहनपुर,देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव राम अवध यादव निवासी ग्राम रघुनाथपुर के बड़े भाई सुरेन्द्र यादव की असामयिक मृत्यु तथा कोड़रा निवासी कांग्रेस के मजबूत सिपाही व पूर्व जिला उपाध्यक्ष व नगर पालिका परिषद् देवरिया के रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे महेन्द्र मिश्र के गोलोक वास की खबर सुनकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के सांत्वना पत्र के साथ जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह व युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द यादव, जिला महासचिव जगरनाथ व बनकटा ब्लॉक अध्यक्ष जनार्दन वर्मा सहित तमाम कांग्रेसजनों संग पहुँच कर दुखित परिजनों से मिलकर ढ़ांढ़स बंधाया और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रेषित सांत्वना पत्र प्रदान किये।जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में पुरा कांग्रेस परिवार दुखित परिजनों के साथ खड़ा है। केशवचन्द यादव ने परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाते हुए कहा कि जन्म-मरण की क्रिया पार ब्रह्म परमेश्वर की व्यवस्था है। प्रभु से प्रार्थना है कि इस विषम परिस्थिति में परिजनों को दु:ख सहन करने की ताकत दें!हर पल हम कांग्रेस जन परिजनों संग साये की तरह साथ खड़े हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728