Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा ः समाधान दिवस पर सुनी गई फरियादे



    गगहा थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस लगाया गया। जहां लोगों ने अपनी समस्याओ को अधिकारियों के समक्ष रखा।

    शनिवार को गगहा थाना परिसर में थाना समाधान दिवस क्षेत्राधिकारी बांसगांव जगत राम कन्नौजिया व थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना स्टाफ तथा राजस्व विभाग के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक आदि अधिकारी पहुंचे।

    जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना। साथ ही जल्दी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश दिए।

    थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि यहाँ कुल दो मामले प्रकाश में आये दोनों मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। 

    इस मौके पर चन्द्र प्रकाश यादव, एस एन त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728