Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कुंभ के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया सफाई अभियान


    खड्डा,कुशीनगर।
    बांसगांव सन्देश(आनंद मणि त्रिपाठी)।सामाजिक कुंभ स्थल पर सामाजिक कुम्भ के कार्यकर्ताओं ने संयोजक मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। सुबह छह बजे से कार्यकताओं ने घाट की सफाई,कूड़ा का निस्तारण,सड़कों पर झाड़ू लगाकर दोपहर तक सफाई किया।नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि कुम्भ का उद्देश्य समाज नारायणी के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने, धर्म,भारतीय संस्कृति, स्वस्थ जीवन शैली का अच्छा संदेश देना है जिसको पूर्ण करना स्वच्छता के बिना अकल्पनीय है। 
    कार्यक्रम के पूर्व व बाद में सफाई भी अपनी परम्परा है।उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान दो दिन तक चलेगा।
    इस अवसर पर रोशनलाल भारती,प्रभाकर पाण्डेय, जयप्रकाश सिंह,आंनद तिवारी,पिंटू मिश्र,विनोद दुबे,सुनील यादव,विकास सिंह, सुरेंद्र साहनी,रामकेवल मुसहर,लल्लन भगत,कैलाश भारती, मधोक गुप्ता आदि लोगों का योगदान रहा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728