Header Ads

ad728
  • Breaking News

    देवरिया: हियुवा नगर संयोजक की गिरफ्तारी को लेकर थाने में बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां


     रामपुर कारखाना, देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना में शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के दर्जनों कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान जमकर नोकझोंक और हंगामा हुआ। हिंदू युवा वाहिनी नगर संयोजक को गिरफ्तार करने पर आक्रोशित थे। पुलिस ने लाठियां भाज कर कार्यकर्ताओं को थाने से बाहर खदेड़ा।कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के सोनार टोली वार्ड में विवादित जमीन से पुलिस ने कोर्ट के आदेश का हवाला देकर शुक्रवार को एक पक्ष का कब्जा हटवा कर दूसरे का ताला बंद करा दिया था। मामले में पुलिस ने तनाव के बाद दोनों पक्ष और हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष राजू यादव समेत आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को थाने पर पुलिस ने बैठा लिया था। बाद में पुलिस ने निजी मुचलके पर दोनों पक्ष और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया। देर रात विवादित भूमि के पास दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। कब्जा हटाने और दोबारा कब्जा करने के प्रयास में दोनों पक्षों ने मारपीट कर लिया। शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के नगर संयोजक सतीश वर्मा ने पुलिस से कब्जा हटाने का कागजात दिखाने को कहा। लेकिन पुलिस ने कागजात दिखाने से इंकार कर दिया। इसके बाद विवादित भूमि के पास पुलिस और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में नोंक-झोंक होने लगी।
    भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद राजभर हिंदू युवा वाहिनी के नगर संयोजक सतीश वर्मा को अभद्र तरीके से थाने लेकर आए। उनके हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया, जितेंद्र पांडेय समेत दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। सतीश वर्मा को छोड़े जाने की मांग पर कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ थाने में भी जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान समाधान दिवस के मौके पर पहुंच एडिशनल एसपी डॉ रामयश सिंह पहुंच गए। उन्होंने सभी को समझाकर मामला शांत कराया।लेकिन उनके जाते ही दुबारा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोंक-झोंक होने लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को थाने से बाहर खदेड़ दिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728