Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कुशीनगर:अवैध शस्त्र सहित चार पहिया चोरों की हुई गिरफ्तारी

    जनपद में अपराध एवं अपराधियों विरुध्द हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज स्वाट टीम व थाना कसया व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा नेशनल हाइवे 28 पर हेतिमपुर पुल के पास से 07 अभियुक्तों 1. अक्षय पुत्र विजय सिंह जाटव निवासी कैलाना थाना गन्नौर जिला सोनीपत (हरियाणा), 2. जयपाल उर्फ इमरान पुत्र जगत सिंह राघड़ निवासी रेहणा बस्ती गन्नौर थाना गन्नौर जिला सोनीपत (हरियाणा), 3. आतिश पुत्र मंगत राम निवासी गली नम्बर 1 बाकनेर नरेला थाना नरेला जनपद दिल्ली वेस्ट (दिल्ली), 4. जगदीप उर्फ जग्गी पुत्र दयानन्द कश्यप निवासी न्यू माडल टाउन जाटल रोड पानीपत थाना माडल टाउन जनपद पानीपत (हरियाणा), 5. सागर पुत्र राजेश जाट निवासी मकान न0 161 जटल थाना माडल टाउन जिला पानीपत (हरियाणा), 6. तलजिन्दर सिंह पुत्र गुरुनाम सिंह निवासी शिवा थाना पानीपत सिटी जनपद पानीपत (हरियाणा) हाल पता जहासा रोड निकट भद्र काली मन्दिर कुरुक्षेत्र जिला  कुरुक्षेत्र (हरियाणा) 7. एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 05 अदद चार पहिया वाहन, 02 अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03 अदद चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग हरियाणा व पंजाब राज्य से स्कैनर मशीन से कोड करके गाड़ी की चाभी तैयार करके गाड़ी चोरी कर उनका नम्बर प्लेट बदलकर कर मुजफ्फरपुर (बिहार) में ले जाकर ग्राहक सेट कर बेचने ले जा रहे थे।  गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

               प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह थाना महुआडीह जनपद देवरिया , एस.ओ. संजय कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर,उ0नि0 अमित कुमार शर्मा प्रभारी स्वाट टीम जनपद कुशीनगर व अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा उपरोक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728