Header Ads

ad728
  • Breaking News

    रोवर्स रेंजर्स हमेशा सेवा के लिए तैयार रहते हैं - डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी विधायक देवरिया सदर

    बांसगांव संदेश पी एल यादव
     देवरिया ...
    बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया में रोवर रेंजर विशेष शिविर के तीसरे दिन मुख्य अतिथि माननीय विधायक देवरिया प्रो सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी जी रहे ।सर्वप्रथम प्रार्थना हुई उसके उपरांत माननीय विधायक जी द्वारा ध्वजारोहण हुआ नेहरू युवा विकास केंद्र के समन्वयक श्री विकास तिवारी ने माननीय विधायक जी को स्कार्फ पहना कर अपने परिवार में सम्मिलित किया। इस अवसर पर माननीय विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी जी ने छात्रों को यह संदेश दिया कि आज का युवा वर्ग जो चाहे वह कर सकता है। उनमें इतनी शक्ति होती है इतने ऊर्जावान होते हैं कि वह अगर उसका सकारात्मक प्रयोग करें तो भारत पुनः विश्व गुरु बन जाएगा ।उन्होंने कहा कि जो जिन का भी वोटर लिस्ट में ज नाम नहीं है वह शीघ्र ही वोटर लिस्ट में अपना नाम अंकित करवा ले 2022 के चुनाव में मतदाता अवश्य बने ।उन्होंने कहा कि रोवर रेंजर हर परिस्थितियों में अपने को ढाल लेते हैं और अनुशासन में रहते हैं। उन्होंने रोवर रेंजर्स को बहुत सारी शुभकामनाएं दी। रेंजर प्रभारी डॉ भावना सिन्हा ने रोवर रेंजर की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान करके उन्हें सम्मानित किया ।तत्पश्चात रोवर रेंजर्स ने महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई की। जहां-जहां हैंड पाइप लगे हैं उनके चारों ओर साफ करके उनके अगल-बगल मिट्टी डाला ।सभी रेंजर्स ने क्यारी को रंगा। भोजन के उपरांत द्वितीय सत्र में रोवर रेंजर्स को स्काउट प्रशिक्षक अजीत तिवारी एवं पी एल यादव ने गांठ लगाना बताया गया जिसमें डॉक्टरी गांठ जुलाहा गांठ, लघु कर गांठ और खूंटा फ़ांस के बारे में विस्तार से बताया गया ।कुछ तो रोवर रेंजर को परेड की भी शिक्षा दी गई ।उसके बाद प्राथमिक चिकित्सा के बारे में भी जानकारी दी गई तत्पश्चात कैंप फायर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक, प्रेरक गीत और हास्य चुटकुले सुनाए गए। इस अवसर पर नेहरू युवा विकास केंद्र के समन्वयक श्री विकास तिवारी, रवि तिवारी, संजय पांडेय, डॉ अजय, हनी सिंह आदि उपस्थित रहे। रेंजर अनवेषा शुक्ला, अनुप्रिया दुबे, तृप्ति त्रिपाठी, जया पांडे, अमीषा शर्मा तथा रोवर बृजेश त्रिपाठी ,संजीव रंजन ,उत्तम पटेल, विनय कुमार शर्मा, विद्या सागर चौहान एवं समस्त रोवर रेंजर उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728