Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जर्जर हालत में खस्ताहाल है गजपुर पशु सेवा केन्द्र


    गजपुर।गोरखपुर।बांसगांव संदेश (राहुल हरेंद्र सिंह)।जहां एक ओर गौ रक्षा एवं पशु चिकित्सा के नाम पर सरकार करोड़ों रूपये प्रति वर्ष खर्च करती है,वहीं पशुओं को बीमारियों से बचाने और नस्ल सुधार के लिए गजपुर में स्थित पशु सेवा केन्द्र खस्ताहाल है।भवन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।


    भवन की छत से जगह-जगह प्लास्टर गिर रहा है।फर्श उजड़े व फूटे पडे़ हैं।दरवाजे और खिड़कियां सड़ कर बेदम हो चुकी हैं।बैठने हेतु बेंच ईंटों पर टिकी है।

    गजपुर पशु सेवा केंद्र पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी रमेश कुमार नायक ने बताया कि उन्होंने इस केंद्र के जर्जर होने की समस्या को उच्च अधिकारियों तक कई बार सूचित किया है लेकिन कोई सहायता नहीं मिली।
    क्षेत्र में पशु पालन करने वाले प्रचंड सिंह मोनू,राजीव नयन सिंह,अभिषेक यादव,दिनेश पहलवान आदि ने बांसगांव संदेश से बात करते हुए बताया कि यह पशु सेवा केन्द्र क्षेत्र का सबसे प्राचीन केन्द्र है।यहाँ पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान, प्राथमिक चिकित्सा एवं टीकाकरण कार्य की व्यवस्था तो संतोषजनक है,लेकिन दशकों से यह भवन मरम्मत से वंचित है।भवन कि लचर व संसाधनहीन व्यवस्था से यह पशु सेवा केन्द्र अत्यंत ही निराशाजनक स्थिति में बिमार पड़ा प्रतित हो रहा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728