भाटपार रानी: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाया गया धन संग्रह अभियान
भाटपार रानी, देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। भाटपार रानी।श्री राम मंदिर निर्माण निधि संगठन के तत्वाधान में क्षेत्र के पकड़ी बाबू, बड़का गांव, मेहरौना ग्राम में अभियान सुशील शाही के नेतृत्व में चलाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि 500 वर्ष की लड़ाई के बाद अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनने का हिंदू जन्ममासन का सपना साकार हुआ है। इसमें सभी हिंदुओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश तिवारी, डॉक्टर शम्स परवेज,राजेंद्र जायसवाल, विनोद तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...