Header Ads

ad728
  • Breaking News

    देवरिया: ग्रामीण क्षेत्रों में भी ब्यूटी पार्लर का बड़ा स्कोप-डॉ यशवंत सिंह


    सीखने की कोई उम्र होती है न व्यक्ति कभी परिपूर्ण होता है।शिक्षा का हुनर आजन्म काम आता है। नारी सशक्तिकरण की जरूरत है। सरकार के साथ संस्थाएं भी इस दिशा में काफी महत्वपूर्ण काम कर रही है।यह बातें संघ से जुड़े दर्शन जी ने मां वैष्णो ब्यूटी पार्लर पचलड़ी डीह प्रशिक्षुओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने आज महिलाओं को विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में भी सहभागिता बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ब्यूटी पार्लर का बड़ा स्कोप है। ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना भी साकार होगी।कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम रंजना व द्वितीय गुड़िया को दर्शन जी व डॉ सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।अतिथियों के प्रति चंदा आभार व्यक्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में बबीता, काजल,प्रीति,बंदना, शिल्पी, नीलू व संगीता ने भाग लिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728