Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एनसीसी कैडेटों ने किया युद्धाभ्यास : कर्नल आर के सिंह



    राजगढ़

    45 बटालियन गोरखपुर द्वारा चलाई जा रही सर्वोदय इंटर कालेज कौड़ीरम में  CATC-160 कैम्प के आज दूसरे दिन लेफ्टिनेंट कर्नल भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज कैडेटों ने ड्रिल के साथ युद्ध का भी अभ्यास किया। हथियारों को खोलने जोड़ने के साथ साथ कैडेटों ने फायरिंग का भी अभ्यास किया। सभी कैडेटों से 0.22राइफल से फायरिंग भी कराई गई। कैडेटों ने बड़ी उत्सुकता वश फायरिंग का आनंद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यदि राष्ट्र के पास सबल सैनिक नहीं है तो कोई भी दूसरा राष्ट्र अपने देश से मनमानी कर सकता है। शत्रु को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए यह आवश्यक है कि अपने राष्ट्र के पास पर्याप्त शक्ति संपन्न सैनिक हो। एनसीसी के कैडेट सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर देश की सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने में समर्थ है। युद्ध सेवा मेडल कर्नल आर के सिंह ने युवा कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर का अतित बहुत ही स्वर्णिम रहा है, कैडेटों ने पूर्व के युद्ध में अपनी उपस्थिति तथा सैनिकों को सहयोग कर अपनी उपयोगिता सिद्ध कर चुके हैं।कर्नल आर के सिंह ने बताया कि इस त्रि दिवसीय कैम्प में 7 बिधालयो के 214 कैडेटों को ड्रिल के साथ फायरिंग तथा हथियारों का ज्ञान दिया गया। उन्होंने कहा कि कैडेट देश की सबसे युवा फौज हैं जो हर वक्त देश की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस मौके पर सूबेदार मेजर एस पी गेवाली, सूबेदार नारायण ठाकुरी,नायक सूबेदार रमेश क्षत्रिय,संजय प्रजापति,मनोरंजन त्रिपाठी,हवलदार करण राना,एनसीसी थर्ड आफिसर राकेश सिंह रध्वज तथा तमाम एनसीसी अधिकारी तथा कैडेट मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728