Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जनपद न्याय गोंडा पुलिस द्वारा फर्जी शिक्षक की जांच से हड़कंप


    जनपद न्याय गोंडा पुलिस द्वारा फर्जी शिक्षक की जांच से हड़कंप 

     रामपुर, बांसगांव सन्देश(अनिल कुमार गुप्ता)

            जनपद गोंडा के छपिया थाना से आये पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार एक फर्जी शिक्षक के जांच के सिलसिले में संत कबीर नगर पहुँचे,  चुकी फर्जी शिक्षक का  मामला इस समय पूरे प्रदेश में चल रहा है। अतः जिले में भी इसकी सूचना मिलते ही यह  बात जंगल की आग की तरह फैल गई ।
    कोतवाली पुलिस से जब इस संबंध में जानकारी हासिल की गई तो प्रभारी मनोज पांडे ने कहा  इस प्रकार की कोई जानकारी  अभी नहीं है।  जबकि  इस संबंध में  गोंडा जनपद के छपिया थाने  से आए निरीक्षक अरुण कुमार से बात की गई  तो उन्होंने बताया  हमारे थाने में  उक्त प्रकरण में एक मुकदमा दर्ज है। अतः शिक्षक का वास्तविक नाम, आवास व अन्य जानकारियां जुटा रहा हुँ।   तथ्यों की जांच कर रहा हूं  अभी कुछ  बता नहीं सकता।
    सूत्रों की माने तो  यह मामला  कोतवाली थाना के  एक गांव का है  ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728