Header Ads

ad728
  • Breaking News

    द्विवार्षिक अधिवेशन में पदाधिकारियों का किया गया चयन


    महराजगंज | रणधीर कुमार (बांसगाव संदेश)

    14 फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन पी जी कालेज के हाल में सम्पन्न हुआ , अधिवेशन के बाद पदाधिकारियों का चयन किया गया|
    मुख्य अतिथि श्री अश्वनी कुमार पाठक , कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री लालजी गौतम जिला अध्यक्ष सिद्धार्थनगर, कार्यक्रम के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री मंशाराम चौधरी जी, सहायक चुनाव अधिकारी श्री हरेराम यादव की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ, संचालक श्री अशोक कुमार संगठन मंत्री चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ गोरखपुर मौजूद रहे| जिसमें सर्वसम्मति से रामप्यारे चौधरी, विद्याचरण जी को जिला संरक्षक, रामप्रसाद अम्बेडकर जिला अध्यक्ष , अमरनाथ जिला मंत्री, अभिमन्यु प्रसाद कोषाध्यक्ष, स्वर्णलता, वृजेश उपाध्यक्ष, सुभाष चंद्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चुने गए इसके साथ ही चुनाव अधिकारी श्री मंशाराम चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया|अधिवेशन में अधिक संख्या में कर्मचारी साथी मौजूद रहे|

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728