Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा ःराधिका महाविद्यालय में सुहेलदेव की जयंती मनाई गयी

    गगहा ः
    राधिका महाविद्यालय करवल मझगांवा में मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा. संतोष कुमार सिंह ने कहाकि महाराज सुहेलदेव साहस व शौर्य के प्रतीक है। विषम परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने युद्ध में दुश्मनों का पूरी तरह से सफाया कर दिया। भारत में विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध लड़ाई में उनके अतुलनीय योगदान पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। प्रवक्ता छठेंद्र त्रिपाठी ने कहा भारत के गौरवशाली इतिहास में महाराज सुहेलदेव के वीरता की कहानी को नजरअंदाज किया गया था। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अतीत की भूल को सुधारने की यह पहल स्वागत योग्य है। प्राचीन इतिहास के प्रवक्ता अरविंद चौरसिया ने कहा महाराज सुहेलदेव ने ग्यारहवीं शताब्दी में महमूद गजनवी के भतीजे सैयद सालार मसूद गजनवी को ना सिर्फ हराया बल्कि युद्ध के मैदान में ही उसे मार गिराया भी था। कार्यक्रम का संचालन रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डा. ओमप्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर पंकज मिश्र, प्रदीप मलय, लाली सिंह, संगीता जायसवाल, मनीष आदि उपस्थित थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728