Header Ads

ad728
  • Breaking News

    चिलवरिया चीनी मिल में पेराई सत्र खत्म


     बहराइच।बाँसगांव सन्देश।(बी0एन0 सिंह) चिलवरिया में स्थित शिम्भावली शुगर मिल में शुक्रवार देर शाम को पेराई सत्र का समापन हो गया। इसके लिये 25 फरवरी को मिल के कर्मचारियों की ओर से एनाउंसमेंट कर किसानों से मिल पर गन्ना भेजे जाने की जानकारी दी गयी थी। लेकिन गन्ना न मिलने पर मिल का पेराई सत्र बंद कर दिया गया है। चिलवरिया मिल पर पिछले सत्र का 44 करोड़ रुपये के साथ नये सत्र का 100 करोड़ भी बकाया है। चित्तौरा विकास खण्ड के चिलवरिया में स्थित शिम्भावली शुगर मिल का पेराई सत्र 27 नवम्बर2020 को पूजन-अर्चन के साथ हुवा था।प्रतिदिन 60 हजार कुन्तल गन्ने की पेराई क्षमता वाली मिल में दो दिनों से गन्ना नहीं आ रहा था। इस पर मिल प्रशासन की ओर से 25 फरवरी को एनाउंसमेंट करवाकर किसानों को मिल पर गन्ना भेजे जाने को कहा गया। काफी कोशिश के बाद मिल पर केवल 10 कुन्तल गन्ना पहुँचा, जिसकी पेराई शुक्रवार को कर दी गयी। चीनी मिल के जीएम पीएन सिंह ने बताया कि जितना गन्ना आया उसकी पेराई कर दी गयी और मिल में गन्ना न होने के कारण अब पेराई सत्र बन्द कर दिया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728