Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओ के व्यक्तित्व का विकास होता है |


    गोरखपुर |गजपुर|रणधीर कुमार (बांसगाव संदेश)

    गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजपुर में स्थित एस0आर0 डिग्री कालेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्घाटन कालेज के उप प्रबंधक अजीत सिंह को प्राचार्य डॉ0 अशोक श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण करके किया गया| माल्यार्पण के उपरांत उप प्रबंधक ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि युवा शक्ति को राष्ट्र प्रेम के प्रति जाग्रत करना और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है |इसके उपरांत प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित किया और बताया कि यह योजना छात्रों को रचनात्मक और सामाजिक कार्यो में संलग्न करती है |इस कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार ने किया |इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 विजय प्रकाश,अखण्ड सिंह,अभय दुबे, विनोद, अमरजीत,विवेक, सुप्रिया, खुशबू,पूजा इत्यादि प्रवक्ताओं का योगदान रहा |

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728