Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बसंत पंचमी पर सीएम योगी करेंगे राजघाट और रामघाट का लोकार्पण


    गोरखपुर।बांसगांव संदेश(राहुल हरेंद्र सिंह)। गोरखपुर के राप्ती तट के किनारे बनाए जा रहे घाट के पास अब शहर के नाले का गंदा पानी नहीं गिरेगा। नगर निगम और सिंचाई विभाग संयुक्त रूप से राप्ती तट के किनारे नया नाला बना रहा है ताकि नाले के पानी को राजघाट पुल से आगे गिराया जा सके। रविवार को मेयर सीताराम जायसवाल ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन नाले के अलावा अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया।

    दरअसल राप्ती तट की ओर राजघाट तो दूसरी ओर रामघाट बनाया जा रहा है। बसंत पंचमी 16 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन घाटों पर हुए सुंदरीकरण का लोकार्पण करेंगे। वहीं राजघाट की तरफ शहर का गंदा नाला गिर रहा है,जो इसके सुंदरीकरण कार्य पर धब्बा लगने सरीखा है।इसी परिप्रेक्ष्य में राप्ती नदी के किनारे नाला बनाया जा रहा है। यह नाला सहारा अंतयेष्टि स्थल के बगल से जाकर, नगर निगम के अंतयेष्टि स्थल के बगल से होते हुए राजघाट पुल के डाउन स्ट्रीम में गिरेगा। 

    नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि भविष्य में इसके पानी को नदी में गिरने से पहले बायोरेमिडियल विधि से शोधित भी किया जाएगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728