Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सिकरीगंज में इंटरकाॅलेज के प्रधानाचार्य ने की छात्रा से छेड़खानी




    सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी इंटरकाॅलेज की छात्रा ने काॅलेज के प्राचार्य के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा ने सिकरीगंज थाने में दी गई तहरीर में बताया कि आज दिनांक 25 फरवरी गुरुवार को सबेरे 8 बजे वह अतिरिक्त क्लास में पढ़ने के लिए प्राचार्य के पास गई थी। इस दौरान छात्रा ने प्राचार्य के पैर छू कर प्रणाम किया तो प्राचार्य ने उसके साथ छेड़खानी की। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सम्मानित माने जाने वाले प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर इंटरकाॅलेज के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी खजनी योगेन्द्र कृष्ण नारायण और थानाध्यक्ष सिकरीगंज राजाराम द्विवेदी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
    वहीं विद्यालय की 18 वर्षिया छात्रा की तहरीर पर सिकरीगंज थानाध्यक्ष ने हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटरकाॅलेज महसीं काश्त त्रिफला सिकरीगंज के प्राचार्य छत्रपति शुक्ल के खिलाफ धारा 354 क के तहत छेड़खानी और यौन उत्पीडन का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थाने के एसआई जयहिंद प्रसाद भारती को सौंप दी गई है। उक्त घटना की क्षेत्र में हर जुबान पर चर्चा है। बड़ी संख्या में लोगों ने सम्मानित प्राचार्य के खिलाफ लगे आरोप को झूठा बताया वहीं विद्यालय के बाहर भारी संख्या में जमा हुई स्थानीय ग्रामवासियों की भीड़ ने पुलिस से घटना में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728