Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गुठनी: मास्क चेकिंग अभियान में वसूला गया जुर्माना

     
    सीवान,गुठनी। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। गुठनी में शनिवार को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।गुठनी चौराहा, तेनुआ चौराहा सहित कई सार्वजनिक जगहों पर अंचलाधिकारी शंभू राम के साथ थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गुठनी पुलिस ने मैरवा-गुठनी और गुठनी- दरौली मुख्य मार्ग से होकर आने जाने वाले दो पहिया, चार पहिया गाड़ियों के चालक और उस पर बैठने वाले सवारियों की भी मास्क चेकिंग की साथ ही बिना मास्क पहने दर्जनों लोगों से 50 ₹50 का जुर्माना भी वसूला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान जिले के वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में चलाया जा रहा है। अभियान में एएसआई विनोद कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728