Header Ads

ad728
  • Breaking News

    धार्मिक पुस्तक जलाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा



    ब्रह्मपुर गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के कोना सोनबरसा गांव में बृहस्पतिवार की रात धर्मस्थल में रखे धार्मिक ग्रंथ को शरारती लोगों ने जला दिया है। शुक्रवार को सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, सीओ चौरीचौरा दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी नार्थ ने समुदाय विशेष के लोगों को आश्वासन दिया कि घटना का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा। झंगहा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धार्मिंक ग्रंथ क्षति करने, माहौल खराब करने जैसी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ ने बरही चौकी प्रभारी को अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए दस घंटे का मोहलत दी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728