Header Ads

ad728
  • Breaking News

    देवरिया: हक के लिए जागरूक हो महिलाएं- गजाला लारी

    रुपेश बरनवाल, देवरिया
    ।समाजवादी महिला सभा के पदाधिकारियों एवं महिला कार्यकर्ताओं तथा सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया। टाउन हाल के मैदान में समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूर्व विधायक एवं महिला प्रभारी गजाला लारी ने कहा कि अपने हक के लिए जागरूक रहें।सपा महिला सभा के जिला अध्यक्ष शोभा यादव ने कहा कि आज महिलाओं की उपस्थिति बड़ी संख्या में हुई है। पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव,पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, विजय लक्ष्मी, गौतम, प्रेमशिला त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728