मैरवा: प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं होने से छात्रों ने जताई नाराजगी
मैरवा, सिवान। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। मैरवा के हरिराम महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं होने से नाराज छात्रों ने प्राचार्य से नाराजगी जताई।छात्रों का आरोप है कि बीएससी पार्ट 2 का प्रैक्टिकल के लिए पूर्व से ही 25 फरवरी 27फरवरी तक की तिथि निर्धारित थी। काफी दूर-दूर से छात्र इसमें शामिल होने के लिए आए हैं। कुछ छात्र तो 60 किलोमीटर दूर से भी आए हुए हैं। लेकिन अब विद्यालय प्रशासन द्वारा आज प्रैक्टिकल नहीं लिए जाने की बात कही जा रही है। विद्यालय प्रशासन के इस कार्य से दूर-दूर से आए छात्रों का समय तथा पैसों दोनों का नुकसान हो गया। विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह का कहना है कि प्रैक्टिकल के लिए 3 दिन निर्धारित है। शिक्षकों के आने के बाद प्रैक्टिकल परीक्षा ली जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...