Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कड़ी सुरक्षा के साथ किया गया दोनों दलित किशोरियों का अंतिम संस्कार


    उन्नाव |रणधीर कुमार (बांसगाव संदेश)

    उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बबुरहा गांव में हुए हादसे में जहां दो किशोरियों की मौत हो गई है वही तीसरी का इलाज जारी है| आज दोनों किशोरियों का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर दिया गया है| इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है| गौरतलब है कि असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में बुधवार शाम खेतों में घास लेने गई तीन दलित किशोरियों को खेत में संदिग्‍ध अवस्‍था में मिलने के बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां चिकित्‍सकों ने कोमल (15) और काजल (14) को मृत घोषित किया था|

    तीसरी लड़की का इलाज अभी भी है जारी

    हालांकि तीसरी लड़की रोशनी (16) की हालत गंभीर देखकर उन्‍नाव अस्‍पताल ले जाया गया था और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया था|

    पुलिस ने बताया है कि कानपुर के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब स्थिर है| बृहस्पतिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद दोनों किशोरियों के शवों को गांव लाया गया था, लेकिन प्रशासन के प्रयासों के बाद शवों की अंत्येष्टि नहीं हो पाई थी| आज सुबह लगभग 10 बजे दोनों किशोरियों की अंत्येष्टि कर दी गई है| इस दौरान पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर मौजूद थे| इसके अलावा मौके पर भारी पुलिस बलों को तैनात किया गया था|

    परिजनों को नहीं है किसी पर भी शक

    परिजनों की ओर से किसी भी तरह का कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है| किशोरियों की अंत्येष्टि के समय भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत व स्थानीय विधायक अनिल सिंह मौजूद थे ।विपक्षी दल से कोई भी राजनीतिक नेता अंतिम संस्कार के समय मौजूद नहीं था| जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की थी और गांव के करीब एक किलोमीटर पहले से ही अवरोधक लगा कर लोगों को रोका जा रहा था| पुलिस क्षेत्राधिकारी और मजिस्ट्रेट लेवल के अधिकारी हर अवरोधकों पर पर लोगों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे|

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728