Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दौड़ प्रतियोगिता में शामिल धावकों को सांसद ने किया सम्मानित



    कुशीनगर।बांसगांव सन्देश(आफ़ताब आलम)।नोएडा ग्रैंड मैराथन 3 किमी रन दिन रविवार को  पिंकू स्पोर्ट्स डॉटकॉम के सौजन्य से भारत के सभी राज्यों में आयोजित किया गया जिसमें लाखों की संख्या में बूढ़े,जवान और बच्चे सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।भारत सरकार के द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट चलाया जा रहा है इसी क्रम में  कुशीनगर रनर्स ग्रुप के द्वारा कुशीनगर मैं दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बी.एन मिश्र,जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र,क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक शाहिद अनवर एवं बलराम सिंह भी दौड़ में शामिल हुए। दौड़ की समाप्ति के बाद कुशीनगर के सांसद  विजय दुबे के द्वारा सभी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
    इस कार्यक्रम के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि  देवेदू मणि त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष अनिल प्रतापराव, जिला उपाध्यक्ष रीता सिंह,जिला संयोजक हिंदू युवा वाहिनी सुमन यादव,निखिल उपा-ध्याय,संतोष मणि त्रिपाठी,अमिताभ त्रिपाठी,दुर्गेश यादव,रामानुज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728